logo

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

dipika2.jpeg

रांची
नव मनोनीत कृषि एवं पशुपालन मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर दीपिका पांडेय का स्वागत किया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व ने जिस भरोसे पर युवा नेतृत्व को झारखंड में मौका दिया है, उस पर सरकार के चंद दिनों के कार्यकाल में खरा उतरेंगी। नेताओं ने कहा कि अभी चुनौतियों का समय है। लोकसभा चुनाव के कारण इस वित्तीय वर्ष में कार्यों की गति धीमी हो गई है। इसे तेज करने की आवश्यकता है ताकि किसानों एवं पशुपालन व्यवसाय तथा इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिले। 

नेताओं ने कहा कि सरकार की लाभकारी योजनाएं जनता तक आसानी से पहुंचें इसकी व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए। मौके पर प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलको, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, अध्यक्ष सतीश पॉल, मुंजनी सोनाल शांति, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, गौतम उपाध्याय, अजय सिंह, अख्तर अली सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Deepika Pandey SinghWelcomecongressJharkhand News